Sunday, 25 July 2021
Punjab
नशे में टल्ली हरियाणा की युवती का पठानकोट में 'हाई वोल्टेज' ड्रामा, महिला पुलिसकर्मी से की हाथापाई
[metaslider id="711"]
पठानकोट : पठानकोट में थाना दो की पुलिस ने कानून व्यवस्था में अड़चन डालने व पुलिस के साथ हाथापाई करने के आरोप में एक महिला सहित दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपितों की पहचान ममता निवासी करोथा रोहतक, हरियाणा और यासीर अहमद निवासी गुरपुरा योगी श्रीनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया है।
[metaslider id="1461"]
मिली जानकारी मुताबिक शुक्रवार शाम करीब सात बजे एसआइ गुरप्रीत कौर गश्त के संबंध में ट्रक यूनियन मोड़ पठानकोट में मौजूद थीं। मुख्य अफसर ने फोन के जरिए सूचित किया कि एक लड़की हाईवे पर तेज रफ्तार से कार चला रही थी, उसे पीसीआर कर्मचारियों ने कार सहित थाना लेकर आए हैं। उसके साथ एक लड़का भी है। इसके बाद एसआइ गुरप्रीत कौर पुलिस पार्टी सहित थाना पहुंची और जांच की। लड़की के मुंह से शराब की बदबू आ रही थी।
मिली जानकारी के मुताबिक एसआइ गुरप्रीत कौर और लेडी कांस्टेबल सुषमा शर्मा ने लड़की को समझाने की कोशिश की परंतु वो नहीं समझी और हाथापाई करने लगी। इस दौरान लड़की ने एसआइ गुरप्रीत कौर की वर्दी पकड़ खींची और पेट पर लात मार दी। इससे उनकी नेम प्लेट टूट गई। एएसआइ हरप्रीत सिंह ने बताया कि ममता व यसीर अहमद ने मिलकर शराब पीकर पहले तो हाईवे पर रैश ड्राइविंग की और फिर ड्यूटी के दौरान एसआइ गुरप्रीत कौर पर हमला किया। इसके चलते थाना दो में मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
[metaslider id="9199"]
source link