ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 27 October 2022

कनाडा पुलिस द्वारा पकड़े गए नशा तस्कर जिनमें तीन पंजाबी

Drug smugglers caught by Canadian police, including three Punjabi
Drug smugglers caught by Canadian police, including three Punjabi
[metaslider id=24944] बड़ी खबर सामने आई है कि पील क्षेत्रीय पुलिस के अधिकारियों ने नशे के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार इनमें से तीन पंजाबी हैं। वहीँ इनके कब्जे से करीब 25 लाख डॉलर की ड्रग्स पकड़ी गई है। यह लंबे समय से यहां पर ड्रग्स का धंधा कर रहे थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि नशे की एक बड़ी खेप सप्लाई होने जा रही है। जिस पर तुरंत एक्शन लेते हुए पील पुलिस ने छापामारी की और ड्रग्स के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी मुताबिक कनाडा की पील क्षेत्रीय पुलिस के अधिकारियों के अनुसार जो पंजाबी पकड़े गए हैं उनकी पहचान 38 वर्षीय गुरदीप सिंह गाखल, 28 वर्षीय जसप्रीत सिंह और 27 वर्षीय रविंदर सिंह बोपाराय के रूप में हुई हैं। इनके अलावा जो दो लोग और पकडे़ गए हैं उनमें एक पाकिस्तानी मूल का खलीलुल्लाह अमीन और एक चीनी मूल का नागरिक रे आईपी है। पील पुलिस के डिप्टी चीफ निक मिलोविच ने बताया कि पील क्षेत्र के इतिहास में आज तक की यह नशे की सबसे बड़ी खेप है, जिसे पुलिस ने पकड़ा है। उन्होंने बताया कि यह धंधा ट्रांसपोर्ट के माध्यम से चल रहा था। [metaslider id=25498]