Friday, 09 July 2021
Jalandhar
जालंधर में अब साप्ताहिक अवकाश वाले दिन भी बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस
[metaslider id="711"]
जालंधर : ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए राहत की खबर मिली है। मुलाजिमों की हड़ताल के चलते ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का काम बंद होने से परेशान हो रहे लोगों को विभाग ने कुछ राहत दी है। एक आदेश जारी कर विभाग ने कहा है कि आगामी दो सप्ताह के लिए ड्राइविंग लाइसेंस साप्ताहिक अवकाश वाले दिन भी बनाए जाएंगे। इसके तहत अब शनिवार एवं रविवार को आवेदक रिन्यूअल, डुप्लीकेट अथवा पक्के ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए ड्राइविंग टेस्ट ट्रेक पर जा सकते हैं। हड़ताल के दिनों में बकाया अपाइंटमेंट वाले सारे लाइसेंस शनिवार और रविवार को छुट्टी वाले दिन बनाए जाएंगे।
[metaslider id="1461"]
प्राप्त जानकारी मुताबिक यही नहीं जिन आवेदकों की रिन्यूअल, डुप्लीकेट और पक्के लाइसेंसों की तिथि 23 से 24 जून थी उसे बदलकर 10 जुलाई कर दिया गया है। 28- 29 जून की अपाइंटमेंट बदलकर 11 जुलाई कर दी गई है। 30 जून एवं एक जुलाई के अपाइंटमेंट बदलकर 17 जुलाई और आठ जुलाई की अपाइंटमेंट बदलकर 18 जुलाई कर दी गई है।
[metaslider id="5345"]
source link