ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 04 September 2023

खड़े होकर पानी पीने से होते है ये नुकसान, जानिए क्या है पानी पीने का सही तरीका

Drinking water while standing causes these disadvantages, know what is the right way to drink water
Drinking water while standing causes these disadvantages, know what is the right way to drink water
हेल्थ : क्या आपको पता है हमारे शरीर में करीब 70 % पानी होता है। तो आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि पानी हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी है। जिंदा रहने के लिए शरीर पूरी तरह से पानी पर निर्भर है, अगर शरीर में जरा भी पानी की कमी होती है तो उससे बॉडी को डिहाइड्रेशन का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको डेली पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं पानी पीने का सही तरीका क्या है। कई लोग अपनी प्यास बुझाने के लिए खड़े खड़े ही पानी पीने लगते हैं। आपको बता दें, खड़े होकर पानी पीना सेहत के लिए बेहद हानिकारक माना जाता है। खड़े होकर पानी पीने के क्या है नुकसान - खड़े होकर पानी पीने से किडनी की बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही आपकी किडनी को नुकसान भी हो सकता है। - जोड़ों की बीमारी- खड़े होकर पानी पीने से शरीर को कई तरह के नुकसान होने लगते हैं, इससे जोड़ों को नुकसान होता है। अर्थराइटिस के यह खास लक्षण होते हैं। - अगर फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे हैं तो खड़े होकर पानी पीने से बचें। ऐसे इसलिए क्योंकि खड़े होकर पानी पीते हैं तो शरीर में ऑक्सीजन का लेवल कम होता है। - जब हम खड़े होकर पानी पीते हैं तो इससे कारण पाचन क्रिया को भी नुकसान पहुंचता है। पानी पीने का सही तरीका पानी हमें आराम से बैठकर ही पीना चाहिए। पानी को कभी भी एक साथ नहीं पीना चाहिए छोटे-छोटे घूंट लेकर पीना चाहिए। अगर तेजी से पानी पीएंगे, तो उससे फायदा कम नुकसान ज़्यादा ही होगा। इसके अलावा भोजन के दौरान पानी नहीं पीना चाहिए, बल्कि उसे खत्म करने के कुछ टाइम बाद पानी पीना लाभकारी होता है। Disclaimer : इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। इंडिया लिविंग न्यूज़ की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है। [metaslider id=25498]