ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 21 July 2022

द्रौपदी मुर्मू बनेगी भारत की 15वीं राष्ट्रपति , देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी

Draupadi Murmu will become the 15th President of India, the country's first tribal and second woman President
Draupadi Murmu will become the 15th President of India, the country's first tribal and second woman President
[metaslider id=24944] [metaslider id=11116] नई दिल्ली : बड़ी खबर है कि द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति बनेगी। वे इस सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने वाली देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार गुरुवार को सुबह 11 बजे शुरू हुई काउंटिंग में नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की प्रत्याशी द्रौपदी ने यूनाइटेड प्रोग्रेसिव अलायंस (UPA) के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को तीसरे राउंड की गिनती में ही हरा दिया। मुर्मू को जीत के लिए जरूरी 5 लाख 43 हजार 261 वोट तीसरे राउंड में ही मिल गए। थर्ड राउंड में उन्हें 5 लाख 77 हजार 777 वोट मिले। यशवंत सिन्हा 2 लाख 61 हजार 62 वोट ही जुटा सके। इसमें राज्यसभा और लोकसभा के सांसदों समेत 20 राज्यों के वोट शामिल हैं। बाकी के राज्यों की गिनती जारी है। वहीँ PM नरेंद्र मोदी और जेपी नड्‌डा ने मुर्मू के घर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। [metaslider id=25331]