ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 24 June 2022

द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद के लिए NDA की ओर से अपना नामांकन किया दाखिल, इस मौके पर PM मोदी, राजनाथ सिंह व अमित शाह रहे मौजूद

Draupadi Murmu filed her nomination on behalf of NDA for the post of President, PM Modi, Rajnath Singh and Amit Shah were present on this occasion.
Draupadi Murmu filed her nomination on behalf of NDA for the post of President, PM Modi, Rajnath Singh and Amit Shah were present on this occasion.
[metaslider id=11116] नई दिल्ली : खबर है कि झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने आज NDA की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। वहीँ इस मौके पर PM नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह के अलावा बीजू जनता दल और YSR कांग्रेस के नेता भी मौजूद रहे। द्रौपदी मुर्मू ने 4 सेटों में नामांकन दाखिल किया। बता दे कि द्रौपदी मुर्मू की राष्ट्रपति उम्मीदवारी के लिए PM मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, ललन सिंह, पशुपति पारस, रेणु देवी और तारकिशोर प्रसाद प्रस्तावक रहे। नामांकन दाखिल करने से पहले मुर्मू ने संसद में महात्मा गांधी, डॉ अंबेडकर और बिरसा मुंडा की मूर्तियों पर श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दे कि 29 जून को नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। जानिए कौन हैं द्रौपदी मुर्मू : - द्रौपदी मुर्मू ओडिशा से आनेवाली आदिवासी नेता हैं। झारखंड की नौंवी राज्यपाल रह चुकीं द्रौपदी मुर्मू ओडिशा के रायरंगपुर से विधायक रह चुकी हैं। वह पहली ओडिया नेता हैं जिन्हें राज्यपाल बनाया गया। इससे पहले BJP-BJD गठबंधन सरकार में साल 2002 से 2004 तक वह मंत्री भी रह चुकी हैं। [metaslider id=9199]