Wednesday, 06 November 2024
World
Big News : डोनाल्ड ट्रंप बने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति, कमला हैरिस को हराया
Donald Trump Win News : अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप जीत गए हैं, वह देश के 47वें राष्ट्रपति चुने गए हैं। जानकारी अनुसार रिपब्लिकन पार्टी के ट्रंप को 277 इलेक्टोरल वोट मिले, उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस को हराया है। कमला हैरिस को 244 इलेक्टोरल वोट मिले हैं। बता दें डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बनें हैं। अमेरिकी चुनाव भारतीय अर्थव्यवस्था के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण माने जाते हैं।
अमेरिकी राष्â€ट्रपति चुनाव में जीत के बाद दुनियाभर के राजनेता डोनाल्ड ट्रंप को बधाई दे रहे हैं। भारत के पीएम नरेंद्र मोदी, इजरायली पीएम नेतन्â€याहू, पाकिस्â€तानी पीएम शहबाज शरीफ व अन्य लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें जीत के लिए शुभकामनाएं दी।
चुनाव जीतने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क की जमकर तारीफ की। बता दें एलन मस्क उनके चुनाव अभियान का प्रमुख हिस्सा रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि एलन मस्क रिपब्लिक पार्टी के ‘नए सितारे’ हैं। बता दें जीत के बाद लोगों को संबंधित करने वह मंच पर अपनी पत्नी के साथ पहुंचे थे। उन्होंने लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि वह अमेरिका महान बनाने के लिए काम करेंगे।