ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 05 April 2023

जालंधर में कुत्तों का आतंक, एक्टिवा सवार 2 लोगों पर कुत्तों के झुण्ड ने किया हमला

Dog terror in Jalandhar, 2 people riding Activa were attacked by a pack of dogs
Dog terror in Jalandhar, 2 people riding Activa were attacked by a pack of dogs
जालंधर : आपको बता दे महानगर जालंधर में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आए दिन यह कुत्ते लोगों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर रहे हैं। इनका इतना आतंक है कि रात के समय शहर की गलियों से निकलना मुश्किल है। गलियों के बाहर झुंड के रूप में ये कुत्ते मौका पाकर अकेले व्यक्ति को देखकर उस पर हमला कर डालते हैं। ऐसा ही एक मामला शहर के विक्रमपुरा से सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार भैरों बाजार की प्रसिद्ध जैन स्वीट्स के मालिक 72 वर्षीय मालिक राकेश जैन रात के समय गली से एक्टिवा स्कूटी पर जा रहे थे कि कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। स्कूटी पर ही पीछे बैठे बुजुर्ग की टांग कुत्तों ने पकड़ ली। जब स्कूटी रोकी तो कुत्ते डरने की बजाये और ज्यादा हमलावर हो गए। बता दे स्कूटी रोकने पर जब कुत्तों ने पीछे बैठे व्यक्ति की दोनों टांगे और बाजू नोचने शुरू कर दी तो स्कूटी चला रहे व्यक्ति ने उतर पर कुत्तों पर पत्थर मारे। फिर जाकर कुछ पल के लिए कुत्ते डर कर भागे, लेकिन फिर से वापस आकर हमलावर हो गए। [metaslider id=25498]