Tuesday, 07 February 2023
Punjab
स्कूल वैन के नीचे आने से कुत्ते की हुई मौत , मालिक ने वैन पर तलवारों से कर दिया हमला
गुरदासपुर : खबर है कि पंजाब के गुरदासपुर में स्कूल वैन के नीचे आने से कुत्ते की मौत के बाद उसके मालिक ने अपने साथियों के साथ बच्चों से भरी स्कूल वैन पर तलवारों से हमला कर दिया। वैन के ड्राइवर ने हमलावरों की वीडियो बना ली है। वीडियो में बच्चे रोते दिखाई दे रहे हैं।
मिली जानकारी अनुसार ये मामला गुरदासपुर के अंतर्गत आते गांव हरचोवाल का है। ड्राइवर के मुताबिक वह गांव की तंग सड़क पर धीमे ही चला रहा था। इतने में दो कुत्ते लड़ते हुए बस के आगे आ गए। उसने ब्रेक लगा रोकने का प्रयास किया। इसमें एक कुत्ता वैन के नीचे आकर मर गया। कुछ ही मिनटों में कुछ युवक तलवारें लेकर आ गए और वैन पर तलवारों से हमला करने लगे।
बच्चों की रोने की आवाज सुनने के बाद गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कुत्ते के मालिक को एक तरफ किया और समझाने का प्रयास किया। काफी देर के हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मामला शांत हुआ।
[metaslider id=25498]