ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 30 September 2023

क्या आप भी खाते हैं अखबार पर रखा खाना , तो हो जाइए सावधान! हो सकती है घातक बीमारियां

Do you also eat food kept on newspaper, then be careful! Fatal diseases may occur
Do you also eat food kept on newspaper, then be careful! Fatal diseases may occur
हेल्थ : आपने अक्सर देखा होगा कि स्ट्रीट फूड वेंडर्स खाने की चीजों को अखबार में रखकर देते हैं, जिससे स्वास्थ्य को गंभीर खतरा हो सकता है। आपको बता दे फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने वेंडर्स और लोगों से इसका इस्तेमाल न करने के लिए कहा है। साथ ही वेंडर्स से स्पेशल अपील की है कि खाने के आइटम को अखबार में रखकर न दें क्योंकि इसमें लगी इंक से स्वास्थ्य का खतरा रहता है। एफएसएसएआई ने कहा कि जब अखबारों को बांटा जाता है, उस समय इसमें कई हानिकारण वायरस लग जाते हैं। [metaslider id=1461] एफएसएसएआई की चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर जी कमला वर्धन राव. ने कहा है कि अखबारों में उपयोग की जाने वाली स्याही में कई हानिकारक केमिकल्स होते हैं, जो भोजन को दूषित कर सकते हैं और निगलने पर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती है। वहीं, एफएसएसएआई ने कहा कि अखबारों या अन्य प्रिंटिड कागज की स्याही में हानिकारक रंग, बाइंडर और पिगमेंट भी हो सकते हैं, जो मानव स्वास्थ्य के लिए संभावित खतरा है। इसके साथ ही एफएसएसएआई ने कहा कि लंबे समय तक अखबारों में खाने-पीने की चीजों को रखने से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। तली-भुनी चीजें अखबार पर रखने से स्यायी के केमिकल्स खाने पर चिपक जाते हैं, जिसके बाद ये खाने के साथ शरीर के अंदर चले जाते हैं। इससे पचान तंत्र की समस्याएं पैदा हो सकती हैं। [metaslider id=25498]