ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 23 October 2022

Diwali 2022 Puja Muhurat : दिवाली के त्योहार के लिए जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि

Diwali 2022 Puja Muhurat: Know the auspicious time and method of worship for the festival of Diwali
Diwali 2022 Puja Muhurat: Know the auspicious time and method of worship for the festival of Diwali
[metaslider id=24944] दिवाली 2022 : दीपावली पर्व इस साल 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। ये हिन्दू धर्म का सबसे बड़ा और प्रसिद्ध त्यौहार है। ये पर्व बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस पर्व की शुरुआत धनतेरस से हो जाती है। हिंदू पंचांग अनुसार ये पर्व कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है। जानिए इस दिवाली लक्ष्मी पूजा का क्या रहेगा शुभ मुहूर्त। दिवाली 2022 लक्ष्मी पूजा शुभ मुहूर्त अमावस्या तिथि प्रारम्भ 24 अक्टूबर को 05:27 PM बजे अमावस्या तिथि समाप्त 25 अक्टूबर को 04:18 PM बजे दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त 06:44 PM से 08:05 PM दिवाली शुभ चौघड़िया मुहूर्त: सायंकाल मुहूर्त्त (अमृत, चल) शाम 05:29 से 07:18 तक रात्रि मुहूर्त्त (लाभ) रात 10:29 से रात 12:05 तक दीपावली की पूजा विधि : पूजा स्थल पर चौकी स्थापित करें और उस पर लाल कपड़ा बिछाएं। चौकी पर माँ लक्ष्मी, देवी सरस्वती और भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करें। दीपक प्रज्जवलित करें व रात भर दीपक जलाकर रखें। गणेशजी की मूर्ति पर रोली व अक्षत का तिलक करें। गणेश जी के बाद लक्ष्मी पूजन करें। भगवान को गंध, फूल, धूप और मिठाई अर्पित करें। अंत में देवी लक्ष्मी की आरती करें। इस त्यौहार से जुड़ी ऐसी मान्यता है कि इस दिन देवी लक्ष्मी अपने भक्तों के घर पर पधारती हैं। [metaslider id=25498]