ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 10 September 2022

होशियारपुर में SHO से परेशान होकर ASI ने खुद को गोली मारकर की सुसाइड, मरने से पहले वीडियो बना किया दर्द बयां

Disturbed by SHO in Hoshiarpur, ASI shot himself and made a video before dying, narrating the pain
Disturbed by SHO in Hoshiarpur, ASI shot himself and made a video before dying, narrating the pain
[metaslider id=11116] [metaslider id=24944] होशियारपुर : बड़ी खबर क़ि पंजाब के होशियारपुर में पुलिस के एक ASI ने SHO से दुखी होकर अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है । वहीँ आत्महत्या से पहले ASI सतीश कुमार ने अपनी वीडियो बनाई। इस वीडियो में ASI ने पुलिस थाना टांडा के प्रभारी ओंकार सिंह बराड़ पर कई संगीन आरोप लगाए। इसके बाद उसने खुद को गोली मार ली। [metaslider id=25498] मृतक पुलिस कर्मी पुलिस थाना हरयाणा (होशियारपुर) में तैनात था। सामने आई वीडियो में एएसआई सतीश ने कहा कि पुलिस थाना टांडा में तैनात एसएचओ ओंकार सिंह बराड़ ने उसे ना केवल सबके सामने जलील किया बल्कि अश्लील गालियां भी निकालीं। पुलिस थाने में ही आत्महत्या करने वाले ASI ने सिर्फ वीडियो ही नहीं बनाई बल्कि एक सुसाइड नोट भी लिखकर थाने में छोड़ा है। ASI ने जो भी आरोप लगाए हैं या सुसाइड नोट लिखा है यह सब उसने थाना हरयाणा में पिछले दिनों टांडा के एसएचओ द्वारा की गई चेंकिग के बाद लिखा है। इसके बाद ही उसने आत्महत्या की है । वहीँ मरने वाले एएसआई के भाई व परिजनों ने कहा कि उनके भाई सतीश की मौत के लिए एसएचओ ओंकार सिंह जिम्मेवार है।उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। [metaslider id=1461]