ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 18 April 2024

Breaking News : मासूम दिलरोज की हत्यारी नीलम को कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई

dilroz-murder-case-innocent-dilroz-got-justice-murderer-neelam-got-death-sentence
dilroz-murder-case-innocent-dilroz-got-justice-murderer-neelam-got-death-sentence

लुधियाना : बड़ी खबर है कि लुधियाना के दिलरोज मर्डर केस में जिला कोर्ट एवं सेशन जज ने बड़ा फैसला सुनाते हुए इस मामले में दोषी नीलम को मौत की सजा सुनाई हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार दिलरोज की हत्या के मामले की सुनवाई मंगलवार को सत्र न्यायाधीश मुनीष सिंगल की अदालत में अपने नतीजे पर पहुंची और आज अदालत ने दोषी को मौत की सजा का फैसला सुनाया।

पीड़िता के परिवार का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील पारुपकर सिंह घुमन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सेशन कोर्ट ने सभी दलीलें सुनने के बाद मौत की सजा का फैसला सुनाया है। वकील ने आगे कहा कि अदालत के फैसले ने समाज को स्पष्ट और मजबूत संदेश दिया है कि ऐसे जघन्य अपराध के लिए दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

ये था पूरा मामला :

28 नवंबर 2021 को शिमलापुरी इलाके की रहने वाली नीलम नाम की महिला ने पड़ोस में रहने वाले ढाई साल के मासूम दिलरोज़ का अपहरण करने के बाद उसे सलेम टाबरी इलाके में ले गई और जिंदा दफन कर बेरहमी से मार डाला।नीलम ने परिवार के साथ पुरानी दुश्मनी के कारण बच्चे की हत्या की योजना बनाई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर लौट आयी और सामान्य व्यवहार करने लगी। लेकिन पुलिस द्वारा सीसीटीवी स्कैन करने के बाद पूछताछ के दौरान उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया और कहा कि उसने बच्ची को सलेम टाबरी के खेतों में एक गड्ढे में दफना दिया था।