ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 07 July 2021

नहीं रहे हिंदी सिनेमा के ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार, 98 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

dilip-kumar-passes-away-legendary-actor-passed-away-at-the-age-of-98
dilip-kumar-passes-away-legendary-actor-passed-away-at-the-age-of-98
[metaslider id="711"] नई दिल्ली : बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। हिन्दी सिनेमा के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार का निधन हो गया हैं। 98 साल की उम्र में बुधवार को ट्रेजेडी किंग ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बीते काफी वक्त से दिलीप कुमार बीमार चल रहे थे। वहीं कुछ ही दिनों में उन्हें कई बार मुंबई के हॉस्पिटल में भी भर्ती कराया गया था। अब बुधवार को बॉलीवुड के ट्रेजेडी किंग ने अंतिम सांस ली। दिलीप कुमार के निधन से बॉलीवुड और देश में शोक की लहर है। इस खबर ने न सिर्फ उनके परिवार बल्कि उनके फैंस को भी सदमे में ला दिया है। वहीं सोशल मीडिया पर खबर सामने आने के बाद से ही हर कोई उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है। [metaslider id="1461"] दिलीप कुमार ने आज यानी बुधवार की सुबह 7.30 बजे मुंबई के खार हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली। एक्टर का इलाज अस्पताल के डॉ. पार्कर जो उनका इलाज कर रहे थे, उन्होंने दिलीप कुमार के निधन की पुष्टि की है। बता दें कि दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे मुंबई के सांताक्रूज में होगा। आपको बता दें कि दिलीप कुमार ने फिल्म 'ज्वार भाटा' से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत थी। वहीं उनकी यादगार फिल्मों में 'शहीद', 'मेला', 'बाबुल', 'फुटपाथ', 'देवदास', 'नया दौर', 'मुगल-ए-आजम', 'गंगा-जमुना', 'राम और श्याम', 'कर्मा' जैसी कई फिल्में रहीं हैं। दिलीप कुमार आखिरी बार साल 1998 में फिल्म 'किला' में नजर आए थे। वहीं उन्हें भारत सरकार द्वारा कई अवॉर्ड से नवाज़ा गया था। इन अवॉर्ड में पद्म विभूषण, दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, पद्म भूषण जैसे कई और अवॉर्ड शामिल हैं। [metaslider id="9199"]     source link