Monday, 23 November 2020
Lifestyle
पंजाब के इस शहर में अब घर बैठे मंगवा सकेंगे डीजल, इस नंबर पर करनी होगी कॉल
[metaslider id="5345"]
पठानकोट (अनिल ): देश में ईंधन की बचत और स्टोर किए ईंधन से होने वाले हादसों से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने ‘फ्यूल एट योर डोर स्टेप’ योजना शुरू की है। इसके तहत अब लोग मोबाइल से अपने घर या दफ्तर पर डीजल मंगवा सकते हैं। पठानकोट का चामुंडा ऑटोफिल इस योजना को लागू करने वाला पंजाब का पहला पेट्रोल पंप बन गया है।Â
[metaslider id="711"]
डीजल को ग्राहक तक पहुंचाने के लिए एक विशेष ‘मोबाइल बाउजर डिस्पेंसर‘ वाहन (मिनी टैंकर) तैयार किया गया है। इसकी क्षमता छह हजार लीटर डीजल की है। इसमें डीजल डालने वाली मशीन भी लगी है। चामुंडा ऑटोफिल के मालिक दिनेश गुप्ता ने बताया कि इस योजना को पंजाब सरकार के लीगल मेट्रोलॉजी डिपार्टमेंट ने प्रमाणित किया है और टैंकर को पेट्रोलियम एक्सप्लोसिव सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन से लाइसेंस प्राप्त है।
[metaslider id="9199"]
दिनेश गुप्ता ने बताया कि इंडियन ऑयल का उक्त ‘मोबाइल बाउजर डिस्पेंसर‘ पंजाब में कहीं भी डीजल की सप्लाई दे सकता है। मात्रा के हिसाब से शुल्क लेने का प्रावधान है। फिलहाल किसी से भी अभी तक अतिरिक्त शुल्क नहीं वसूला गया। फिलहाल वह पेट्रोल पंप के नंबर 9646661600 पर ऑर्डर ले रहे हैं। आगामी दिनों में इंडियन ऑयल एप और टोल फ्री नंबर जारी करेगा। उस पर ऑर्डर बुक होंगे
source link