ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 31 October 2021

जालंधर में डीज़ल के दाम ने किया शतक पार , पेट्रोल 110.21 और डीजल हुआ 100.18 रुपये प्रति लीटर

Increase in the price of petrol and diesel in Punjab
Increase in the price of petrol and diesel in Punjab
जालंधर : पेट्रोलियम पदार्थों के लगातार बढ़ते दाम से लोगों का बुरा हाल । वहीँ इसके चलते महानगर जालंधर में पेट्रोल के 'शतक' लगाने के बाद अब डीजल का दाम भी सौ रुपये प्रति लीटर पार हो गया है । बता दे कि डीजल का रेट 100.18 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच चुका है। वहीँ खास बात यह भी है कि अब महानगर में पेट्रोल और डीजल की कीमत में मात्र 10 रुपये प्रति लीटर का ही अंतर रह गया है। वहीँ रविवार को जालंधर में पेट्रोल की कीमत 110.21 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है। आपको बता दे कि लंबे अरसे से पेट्रोल डीजल की कीमतों में प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है, जो रुकने का नाम नहीं ले रही है। वहीँ पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ते दामों से अब आम जनता भी त्रस्त हो गई है।