ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 06 September 2021

सगाई समारोह में डायमंड रिंग न मिली तो रिश्ता तोड़ किया हंगामा , धरे रह गए सारे इंतज़ाम

diamond ring was not found in the engagement ceremony, there was a ruckus in the relationship
diamond ring was not found in the engagement ceremony, there was a ruckus in the relationship
[metaslider id="711"] जालंधर : जालंधर के रामा मंडी के एक होटल में सगाई के दौरान उस समय माहौल बिगड़ गया जब सगाई के वक्त डायमंड रिंग न मिलने से लड़के वालों ने झगड़ा शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ा तो लड़के वालों ने लड़की की पिटाई कर डाली। यहाँ तक कि उसके बाल खींचे व फिर वहां से फरार हो गए। उस वक़्त लड़की वालों की तरफ से होटल में किए गिफ्ट व खाने जैसे सारे इंतजाम धरे के धरे रह गए। अब इस मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंची है ।प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस ने लड़की पक्ष के बयान दर्ज कर लिए हैं। सारा मामला होटल के CCTV कैमरे में कैद हो गया। उसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। [metaslider id="1461"] वहीँ परिजनों के मुताबिक लड़के से जब रिश्ता तय हुआ तो ऐसी कोई डिमांड नहीं की गयी थी। रविवार को जब रिंग सेरेमनी होनी थी। तो लड़के वालों ने कहा कि उन्हें डायमंड की रिंग चाहिए। एक रिंग लड़के, व दूसरी उसके भाई को देनी होगी। वहीँ जब लड़की वालों ने कहा कि पहले तो ऐसी कोई मांग नहीं की गई थी तो दोनों पक्षों में वहां झड़प हो गई। फिर बिचौलिए को बुलाया गया। वहीँ समझौते के दौरान ही बिचौलिए ने यह राज खोल दिया कि लड़के की यह दूसरी शादी है। पहली वाली को वो छोड़ चुका है, जिससे उसके दो बच्चे भी हैं। वहीँ परिजनों ने जब इसका विरोध जताया कि उनकी बेटी तो अभी कुंवारी है तो इसको लेकर फिर झगड़ा और बढ़ गया। मिली जानकारी अनुसार इसके बाद लड़के वालों ने लड़की से मारपीट की और उससे बालों से पकड़कर पीटा। वहीँ जब लड़की के परिजन इकट्‌ठा हुए तो लड़के वाले वहां से भाग निकले। इसके बाद मोके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। और कहा है कि पूरे मामले को वैरिफाई कर आरोपियों पर बनती कार्रवाई की जाएगी। [metaslider id="9199"]