ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 26 August 2026

नेपाल में भीषण बाढ़ से मची तबाही, गांव-पुल-गाड़ियां सब बह गए

नेपाल में भीषण बाढ़ से मची तबाही, गांव-पुल-गाड़ियां सब बह गए

नेशनल न्यूज़ : भारत का पड़ोसी देश नेपाल इस वक़्त बुरे दौर से गुजर रहा है। बुधवार (26 अगस्त) को सुबह यहां आई भीषण बाढ़ से तबाही मच गई। इस बाढ़ की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि नेपाल टूरिज्म बोर्ड के अनुसार, नेपाल के रसुवा इलाके में अचानक आई बाढ़ के बाद 291 विदेशी नागरिक लापता हुए हैं, जिसमें 105 भारतीय पर्यटक शामिल हैं।मिली जानकारी के मुताबिक, नेपाल की ये बाढ़ तिब्बत की ओर से आई है।विनाशकारी बाढ़ में 22 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

नेपाल में आई बाढ़ के बाद राहत और बचाव कार्य जारी है। लोगों को मलबे से निकालकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है।प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ से हुए भारी तबाही के बीच राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन की आपात बैठक बुलाई है। उनके सलाहकार असीम शाह ने बताया कि प्रधानमंत्री शाह सीधे ही प्रभावित क्षेत्रों के प्रमुख जिलाधिकारियों से संपर्क में हैं और हर पल की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।