ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 26 April 2026

फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां

फार्म में लगी भयानक आग, एक साथ जिंदा जली 122 बकरियां

हरियाणा न्यूज़ : नांगलमूंदी गांव के बस स्टैंड के पास एक बकरी फार्म में रविवार दोपहर को आग लग गई। इससे मालिक को लाखों रुपये का नुकसान हो गया। इस घटना में 100 से अधिक बकरियां जिंदा जल कर मर गईं। इसमें कई बकरियां झुलसी भी हैं।

आग के समय फार्म में थीं 250 बकरियां भठेड़ा निवासी कुलजीत का कहना है कि उसका नांगल मूंदी बस स्टैंड के पास बकरी फार्म है, जिसमें करीब 250 बकरियां बंधी थीं। रविवार दोपहर अचानक फार्म में आग लग गई, जिससे कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना के समय कुलजीत किसी काम से बाहर थे। आसपास के लोगों ने जब फार्म से धुआं उठता देखा तो तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग बुझने तक हो गया सब स्वाह जब तक आग बुझाई जाती, तब तक बड़ी संख्या में बकरियां आग की चपेट में आ चुकी थीं। आग इतनी तेजी से फैली कि कई बकरियों को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिल सका। वहीं, झुलसी हुई बकरियों का उपचार करवाया जा रहा है। दमकल विभाग की तत्परता से बची हुई बकरियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।