ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 10 February 2022

डेरा प्रमुख राम रहीम ने बढ़ाई नेताओं की धड़कन, उनका एक इशारा बदल सकता है चुनाव का रुख

Dera Sirsa Chief Ram Rahim's 40-day furlough granted
Dera Sirsa Chief Ram Rahim's 40-day furlough granted
[metaslider id=9199] बठिंडा : आपको बता दे पंजाब में 20 फरवरी को चुनाव होने है , वहीँ इससे पहले डेरा सिरसा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम काे फरलाे मिलने से बठिंडा के सलाबतपुरा डेरे में हलचल तेज हाे गई है। बता दे कि डेरे के फैसले से पहले चुनाव के प्रत्याशियाें की धड़कनें तेज हाे गई हैं। वहीँ ये माना जा रहा है कि गुरमीत राम रहीम का एक इशारा पंजाब चुनाव का रूख बदल सकता है। वहीँ कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले कुछ दिनाें में यहां एक बड़ा आयाेजन हाेने वाला है। इसकाे लेकर पंजाब हेडक्वार्टर सलाबतपुरा में कंस्ट्रक्शन वर्क जोरों पर चल रहा है। हालाँकि अभी तक पंजाब चुनाव में किसी भी पार्टी को समर्थन देने पर कोई भी जानकारी सामने नहीं आयी है लेकिन कयास लगाए जा रहे है कि आने वाले दिनों में इस पर फैसला हो सकता है । आपको बता दें कि मालवा की अधिकतर सीटाें पर डेरे का काफी प्रभाव है। बता दे की ये माना जाता है कि पंजाब की 117 में से 56 सीटाें पर डेरे का ख़ासा प्रभाव है। यहां से प्रत्याशियाें की जीत-हार में अनुयायियाें की बड़ी भूमिका रहती है। [metaslider id=711]