Friday, 17 June 2022
National
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को मिली 30 दिन की पैरोल
[metaslider id=11116]
नई दिल्ली : बड़ी खबर है कि डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 30 दिन की पैरोल मिली है। मिली जानकारी अनुसार सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह बागपत पहुंच चुका है। रोहतक जेल से एक महीने की पैरोल मिलने के बाद गुरमीत राम रहीम ने बागपत के बरनावा आश्रम में रहने की मांग की थी। बता दे कि आश्रम में पहुंचने के बाद दोपहर 12 बजे संत गुरमीत राम-रहीम अपने ऑफिशियल पेज पर लाइव आया। उन्होंने अपने समर्थकों से घरों में रहने की अपील की।
[metaslider id=9199]
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह ने कहा, ‘आप सभी को और आपके परिवार के लोगों को बहुत बहुत आशीर्वाद। आप लोग हमेशा कहते थे बाबा जी कब आऊगे, लो जी राम जी ने सुन ली है। हम आपकी सेवा में आपके सामने खड़े हैं। उन्होंने कहा आपसे गुजारिश है कि अपने-अपने घरों में रहिए। अपना काम करते रहिएगा। आप लोग हमेशा खुश रहें। वचन मानना, प्रशासन का भी साथ देना। जैसा वो चाहते हैं, वैसा करना। अगले आदेश तक अपने घरों में ही रहें। आप लोगों को सेवादारों की बात भी माननी है।’
[metaslider id=1461]