ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 18 February 2022

जालंधर में बने सुपर मॉडल पोलिंग स्टेशन का डिप्टी कमिश्नर ने किया निरक्षण

Deputy commissioner inspected the super model polling station built in Jalandhar
Deputy commissioner inspected the super model polling station built in Jalandhar
[metaslider id=9199] जालंधर : जालंधर में विधानसभा चुनाव मतदान की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। आपको बता दे कि प्रशासन ने एक सुपर मॉल पोलिंग बूथ बनाया है। ख़ास बात ये है कि इस पोलिंग बूथ में बच्चों के खेलने से लेकर बड़ों तक के एंटरटेनमेंट का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। आपको बता दे कि हंस राज महाविद्यालय को सुपर मॉडल बूथ के रूप में विकसित किया है। जिक्रयोग है कि इस पोलिंग बूथ में आने वाले मतदाताओं को जहां आलीशान वेटिंग हाल देखने को मिलेगा, वहीं मतदान के लिए टोकन की व्यवस्था भी की जा रही है। वहीँ मतदाताओं के साथ आने वाले छोटे बच्चों के लिए क्रैच की व्यवस्था गई है। वहीँ बड़ों के लिए गोल्फ कोर्ट खोला जा रहा है। इसके अलावा दिव्यांग मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक लाने के लिए व्हील चेयर और गोल्फ कार्ट की व्यवस्था होगी। वहीँ कोरोना नियमों के तहत मास्क, सैनिटाइजर उपलब्ध रहेगा और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना जाएगा। जालंधर जिले के 9 विधानसभा क्षेत्रों में 59 मॉडल पोलिंग बूथ बनाए जा रहे हैं। बता दे कि एचएमवी में बनाए गए सुपर मॉडल बूथ का समीक्षा खुद डिप्टी कमिशनर कम चुनाव अधिकारी घनश्याम थोरी ने अन्य चुनाव अधिकारियों के साथ की। डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी ने कहा कि इस व्यवस्था का एक ही एक मनोरथ है कि मतदाताओं को अधिक से अधिक संख्या में मतदान के लिए प्रोत्साहित करना। उन्होंने बताया एचएमवी कॉलेज में एक सुपर मॉडल पोलिंग स्टेशन स्थापित करने के अलावा जिले के 9 विधान सभा हलकों आदमपुर, करतारपुर, नकोदर, शाहकोट, फिल्लौर, जालंधर कैंट, जालंधर सेंट्रल, जालंधर उत्तरी और जालंधर पश्चिमी में 59 मॉडल पोलिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं। [metaslider id=1461]