Sunday, 09 October 2022
Jalandhar
जालंधर में डेंगू का प्रकोप , 100 से ज्यादा मरीज आये सामने , स्वास्थ्य विभाग हुआ सक्रिय
[metaslider id=24944]
जालंधर : खबर है कि बारिश का सीजन खत्म होने के बाद एकाएक शहर में डेंगू के मरीज बढ़ने लगे हैं। मिली जानकारी अनुसार डेंगू से पीड़ित 100 से ज्यादा मरीजों की जानकारी जालंधर में सरकारी तौर पर रिकॉर्ड हुई है। इसके अलावा निजी अस्पतालों या क्लीनिकों में कितने मरीज इसका इलाज करवा रहे हैं, अभी इसका हिसाब नहीं है।
वहीँ डेंगू का प्रकोप शहर में फैलते ही सेहत विभाग भी सक्रिय हो गया है। सेहत विभाग ने डेंगू मच्छर जिस लारवा से पैदा होता है, उसकी खोजबीन करके उसे नष्ट करने का अभियान शहर में छेड़ दिया है। शहर के जिन इलाकों से मरीजों के बारे में जानकारी आ रही है, उन क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम घरों में जाकर लारवा की खोज कर रही है।
[metaslider id=25498]
स्वास्थ्य विभाग की टीम ऐसे स्थानों पर जाकर डेंगू मच्छर के लारवा की खोजबीन कर लोगों को डेंगू मच्छर के बारे में जागरूक कर रही है और नगर निगम कर्मचारी ऐसे इलाकों में मच्छरों को मारने के लिए फॉगिंग कर रहे हैं।
[metaslider id=1461]