ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 18 October 2021

किसान संगठनों के रेल रोको आह्वान पर रेल पटरियों पर धरना प्रदर्शन , 60 ट्रेनों की आवाजाही बाधित, यात्री बेहाल

Demonstration on rail tracks on the call of farmers' organizations to stop rail, movement of 60 trains disrupted, passengers helpless
Demonstration on rail tracks on the call of farmers' organizations to stop rail, movement of 60 trains disrupted, passengers helpless
नई दिल्ली : लखीमपुरी खीरी हिंसा के विरोध में सोमवार को किसान संगठनों के रेल रोको आह्वान पर रेल पटरियों पर हुए धरना प्रदर्शन। इसके चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मिली जानकारी अनुसार प्रदर्शनकारियों ने रेलवे के परिचालन क्षेत्र में पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में डेढ़ सौ से ज्यादा स्थानों पर ट्रैक पर धरना प्रदर्शन किया । प्राप्त जानकारी अनुसार इससे उत्तर रेलवे की करीब 60 ट्रेनों की आवाजाही बाधित हुई। इसके अलावा चंडीगढ़ शताब्दी सहित 25 ट्रेनें रद करनी पड़ी। वहीँ शाम चार बजे प्रदर्शनकारियों के ट्रैक से हटने के बाद ट्रेनों की आवाजाही सामान्य हो सकी। वहीँ किसान संगठनों के प्रदर्शन की की वजह से रेल यात्री भी परेशान हुए। वहीँ देर शाम बयान जारी कर भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 'रेल रोको' आंदोलन ठीक रहा। उन्होंने कहा हम अपनी आगे की रणनीति के लिए कार्यक्रम बनाएंगे। और उन्होंने कहा जब तक अजय मिश्र टेनी को गिरफ्तार नहीं किया जाता और वह इस्तीफा नहीं देते, हम तब तक दबाव बनाना जारी रखेंगे।