Friday, 05 August 2022
Punjab
चंडीगढ़ में महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन , प्रदर्शनकारियों व पुलिस में हुई धक्कामुक्की
[metaslider id=24944]
[metaslider id=11116]
चंडीगढ़ : बढ़ती महंगाई के खिलाफ चंडीगढ़ में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओंं ने जमकर प्रदर्शन किया , वहीँ पुलिस ने उनपर पानी की बौछार भी की। आपको बता दे पूरे पंंजाब मेंं कांग्रेसी महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीँ पार्टी के नेता चंडीगढ़ में पंजाब कांग्रेस अध्â€यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़â€िंंग के नेतृत्â€व में प्रदर्शन करने पहुंचे। वहीँ जब कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए पंजाब राजभवन की ओर जाने की कोशिश की, तो पुलिस ने उनको रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने लगाए गए पुलिस द्वारा बेरिकेट्स को हटाकर आने बढ़ने की कोशिश की तो उन पर वाटर कैनन से पानी की बाैछार की गयी । इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्â€कामुक्â€की भी हुई।
[metaslider id=25498]
वहीँ इससे पहले कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महंगाई के खिलाफ धरना दिया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस दौरान जमकर नारेबाजी की। धरने में पंजाब कांग्रेस के अध्â€यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़â€िंंग, पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और उप नेता डॉ राज कुमार चब्बेवाल भी शामिल हुए। इस मौके पर कांग्रेस केअमरिंदर सिंह राजा वड़â€िंंग ने कहा कि महंगाई से आज पूरा देश परेशान है।
वड़â€िंंग ने विभिन्â€न उपभोक्â€ता वस्â€तुओं पर जीएसटी बढ़ाने पर भी सवाल उठाया। वड़â€िंंग ने जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स बताया और इसे युक्तिसंगत बनाने की मांग की। उन्â€होंने कहा कि राहुल गांधी सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे हैं और पूरी कांग्रेस उनके साथ खड़ी है।
[metaslider id=1461]