ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 12 May 2022

वेज पिज्‍जा आर्डर करने पर कर दी नानवेज की डिलीवरी, अब डोमिनोज को हर्जाने के रूप में देने होने इतने पैसे कि ......

Delivery of non-veg on ordering veg pizza, now so much money to pay Domino's as damages......
Delivery of non-veg on ordering veg pizza, now so much money to pay Domino's as damages......
[metaslider id=9199] रुड़की: आपको बता दे कि वेज पिज्जा के बदले नान वेज पिज्जा भेजने पर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने डोमिनोज पर नौ लाख 65 हजार 918 रुपये का हर्जाना लगाया है। वहीँ आयोग ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि इससे उपभोक्ता की धार्मिक भावना भी आहत हुई है। प्राप्त जानकारी अनुसार रुड़की के साकेत कालोनी निवासी शिवांग मित्तल ने 26 अक्टूबर 2020 को डोमिनोज से आनलाइन वेज पिज्जा और चोको लावा केक आर्डर किया था। वहीँ कर्मचारी के पिज्जा लाने के बाद उन्होंने 918 रुपये भी अदा किए। लेकिन जैसे ही शिवांग मित्तल ने पैकेट खोला तो अजीब सी गंध आ रही थी। इसके बाद शिवांग मित्तल को उल्टियां शुरू हो गई। शिवांग मित्तल ने बताया कि उनके परिवार में कोई मांसाहारी नहीं है। कंपनी की ओर से मांसाहारी पिज्जा भेजकर उनका धर्म भ्रष्ट किया गया। इससे परिवार की भावना आहत हुई है। इसके बाद इस मामले में उन्होंने डोमिनोज के खिलाफ गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि शिवांग ने विभिन्न विभागों से भी इसकी शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर आखिरकार शिवांग ने तीन फरवरी 2021 को जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में शिकायत दर्ज कराई। वहीँ जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष कंवर सैन, सदस्य अंजना चड्ढा और विपिन कुमार ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद पाया कि डोमिनोज को उपभोक्ता सेवा में घोर लापरवाही की है। प्राप्त जानकारी अनुसार आयोग ने अपने फैसले में डोमिनोज को एक माह के अंदर उपभोक्ता को पिज्जा की कीमत 918 रुपये छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ ही मानसिक, शारीरिक और आर्थिक क्षतिपूर्ति के रूप में साढ़े चार लाख रुपये व विशेष हर्जाने के रूप में पांच लाख रुपये का भुगतान करने को कहा।इसके बाद डोमिनोज को कुल 9,65,918 रुपये का भुगतान करना होगा। [metaslider id=1461]