Monday, 08 November 2021
National
दिल्ली के CM केजरीवाल का बड़ा एलान, गोवा में हमारी सरकार बनेगी तो हम बिजली फ्री देंगे
नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (AAP) गोवा में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। AAP पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक CM Arvind Kejriwal ने कहा कि दिल्ली में करके दिखाया है, अब गोवा के अंदर भी हर गांव के अंदर एक-एक स्कूल खुलवाएंगे। वहीँ उन्होंने कहा कि दिल्ली में हमने मोहल्ला क्लीनिक खोला है, गोवा के अंदर भी हर गांव के अंदर एक क्लीनिक खोलेंगे। गोवा के अंदर हमारी सरकार बनेगी तो हम बिजली फ्री देंगे। उन्होंने कहा कि हम रोजगार देंगे, रोजगार देने में समय लगेगा लेकिन जब तक रोजगार नहीं देते तब तक बेरोजगारी भत्ता देंगे, हर महीने 3000 रुपए देंगे।
[metaslider id=1461]