Wednesday, 17 January 2024
Jalandhar
फगवाड़ा में बेअदबी के शक में हत्या मामले में मृतक की हुई पहचान
फगवाड़ा : बेअदबी के शक में फगवाड़ा में हुई हत्या के मामले में एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने बुधवार को बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि निहंग रमनदीप सिंह मंगूमठ ने युवक की हत्या पब्लिसिटी के उद्देश्य से की थी। मृतक की पहचान विशाल कपूर के तौर पर हुई है। कपूरथला पुलिस ने फगवाड़ा की अदालत में पेश कर आरोपी रमनदीप सिंह मंगूमठ का सात दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है। बता दें कि फगवाड़ा के गुरुद्वारा पातशाही छेवीं चौड़ा खूह में बेअदबी के शक में मंगलवार की सुबह युवक की तलवार से हत्या कर दी गई थी।