ePaper Reading mode

ePaper

Friday, 02 December 2022

चलती ट्रेन में खिड़की तोड़कर अंदर घुसी मौत ,सफर कर रहे यात्री की मौके पर ही हुई मौत

Death entered inside the moving train by breaking the window, the traveling passenger died on the spot
Death entered inside the moving train by breaking the window, the traveling passenger died on the spot
[metaslider id=24944] अलीगढ़ : एक अनोखी घटना की जानकारी सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में नीलांचल एक्सप्रेस में एक हैरान करने वाला हादसा हुआ है। बताया जा रहा है यहां पटरी पर करीब 110 किमी/घंटा की रफ़्तार से ट्रेन जा रही थी तो अचानक एक लोहे का सब्बल ट्रेन की खिड़की तोड़ते हुए यात्री के गर्दन में जा घुसा और सिर फाड़ते हुए निकल गया। जिससे यात्री की मौके पर ही मौत हो गई। वहीँ गनीमत रही कि उस समय यात्री के बगल में एक महिला यात्री भी बैठी थी जो बाल बाल बच गयी। वहीँ हादसे के बाद कंपार्टमेंट में चीख-पुकार मच गई। वहाँ हड़कंप मच गया किसी को कुछ समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिरी क्या हुआ है।तभी अन्य यात्रियों ने चेन पुलिंग करके ट्रेन को रोका । GRP और RPF को बुलाया गया । रेलवे के अनुसार हादसे में जान गंवाने वाले यात्री का नाम हरिकेश कुमार दुबे है। वह सुल्तानपुर के गोपीनाथपुर गांव के रहने वाले थे। गुरुवार को घर जाने के लिए दिल्ली से सुल्तानपुर के लिए रवाना हुआ था। ट्रेन अलीगढ़ के सोमना पहुंचने वाली थी, तभी यह घटना हुई। यह दिल दहलाने वाला हादसा कैसे हुआ इस पर रेलवे अफसर अभी कुछ नहीं बोल रहे हैं। बताया जा रहा है कि ट्रैक पर ही रॉड (सब्बल) पड़ा हुआ था। ट्रेन का पहिया जैसे ही उस पर पड़ा वह उछल गया। स्पीड इतनी तेज थी कि वह खिड़की को चीरते हुए यात्री की गर्दन में घुसा और सिर फाड़ कर निकल गया। इसके बाद यात्री के पीछे की चादर को भी रॉड ने चीर दिया। [metaslider id=25498]