ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 30 October 2021

पंजाब रिफ्लेक्शन समाचार पत्र की मुख्य संपादक के परिवार पर जानलेवा हमला, सोने की चेन लेकर हुए फरार

Deadly attack on the family of Chief Editor of Punjab Reflection newspaper, absconding with gold chain
Deadly attack on the family of Chief Editor of Punjab Reflection newspaper, absconding with gold chain
[metaslider id="9199"] जालंधर : पंजाब रिफ्लेक्शन समाचार पत्र की मुख्य संपादक के भतीजे पर जानलेवा हमला होने की खबर मिली है । मिली जानकारी अनुसार बदमाशो ने आज आदर्श नगर मार्किट में केशव कपूर को रोक कर उसके साथ मारपीट की तथा उसके गले से सोने की 2.5 तोले की चैन लेकर फरार हो गए। वहीँ केशव कपूर ने बताया कि वह अपने छोटे भाई को लेकर एम जी एन स्कूल आदर्श नगर से आ रहा था। तो आदर्श नगर मार्किट के पास कुछ बदमाशो ने उसे रोक कर उसके साथ मारपीट की तथा उसकी सोने की चैन लेकर फरार हो गए। वहीँ केशव ने बताया कि यह हमला रिधम के कहने पर हुआ है। सूत्रों की माने तो ऐसा प्रतीत होता है कि शहर में होने वाली कई और चैन स्नैचिंग के पीछे रिदम का ही मास्टर माइंड हैं। वहीँ मिली जानकारी मुताबिक पुलिस के अनुसार रिदम अपना गुनाह कबूल चुका है। वहीँ शहर की कानून व्यस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। [metaslider id="711"]