Thursday, 22 December 2022
National
बड़ी खबर : अस्पताल की अलमारी में बेटी का शव, बिस्तर के नीचे मां की लाश मिलने से मचा हड़कंप
[metaslider id=24944]
अहमदाबाद : गुजरात के अहमदाबाद से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। खबर मिली है कि यहां एक अस्पताल में मां और बेटी दोनों के शव मिले हैं। बताया जा रहा है कि बेटी का शव ऑपरेशन थियेटर की अलमारी में मिला और वहीँ पलंग के नीचे से मां की लाश मिली। प्राप्त जानकारी के अनुसार अहमदाबाद के कागडापीठ पुलिस थाने की सीमा के भीतर भूलाभाई पार्क के पास स्थित अस्पताल के अंदर से बहुत दुर्गंध आ रही थी।
जब अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर के अंदर एक अलमारी को अस्पताल के कर्मचारियों ने खोला तो सभी के होश उड़ गए। अंदर जो नजारा था वह भयावह था। उस अलमीरा में एक 30 साल की महिला का शव रखा हुआ था।
इसके बाद जब आसपास और भी जांच की गई तो वहीं बिस्तर के नीचे एक और महिला का शव मिला जो कि उस महिला की मा बताई जा रही है। घटना सामने आने के बाद अस्पताल स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
[metaslider id=25498]