Saturday, 17 September 2022
Jalandhar
DC ने जालंधर के 1320 ट्रैवल एजेंटों को जारी किए नोटिस, जवाब ना देने पर होगा लाइसेंस सस्पेंड
[metaslider id=11116]
[metaslider id=24944]
जालंधर : जालंधर के 1320 ठग ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ जिला प्रशासन कारवाई करने जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा इन ट्रैवल एजेंटों को नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन इन्होंने जिला प्रशासन को जवाब देना जरुरी नहीं समझा। जिस कारण अब जिला प्रशासन इनके खिलाफ ठोस कदम उठाने जा रहा है।
गौरतलब है कि पंजाब में विदेश भेजे जाने के नाम पर ट्रैवल एजेंटों द्वारा ठगी करने के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। जालंधर के DC ऑफिस से लेकर CP ऑफिस तक ठगी की शिकायतों की लाइने लगती जा रही हैं। हर दूसरे तीसरे दिन लोग ट्रैवल एजेंटों के दफ्तरों में घुसकर हंगामा कर रहे हैं, लेकिन इनके खिलाफ कुछ कारवाई नहीं हो रही। अब जिला प्रशासन की ओर से जालंधर के 1320 ट्रैवल एजेंटों की लिस्ट बनाई गई है, जिस पर कारवाई करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
[metaslider id=25498]
इस बारे में जानकारी देते हुए DC जालंधर स. जसप्रीत सिंह ने बताया कि उनके जिले में ट्रैवल एजेंटों की निरंतर जांच होती रहती है और उनकी हर महीने रिपोर्ट भी उनके दफ्तर में पहुंच रही है। जिनकी शिकायत पर रिपोर्ट नहीं होती, उनको शोकॉज नोटिस भेजा जाता है। अब तक 1320 ऐसे ट्रैवल एजेंट हैं, जिनकी रिपोर्ट नहीं पहुंची और उन्हें शोकॉज नोटिस भेजे जा चुके हैं। ट्रैवल एजेंट अगर उसका जवाब नहीं देते तो उनके लाइसेंस सस्पेंड कर दिए जाएंगे।
[metaslider id=711]