Thursday, 07 September 2023
Punjab
पंजाब के इस जिले में सरकारी कर्मचारियों को दफ्तर में जींस और टीशर्ट पहनने पर लगा बैन
फरीदकोट : खबर है कि पंजाब के फरीदकोट जिले में सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को डिप्टी कमिश्नर विनीत कुमार ने एक सख्त फरमान जारी किया है। जिसके अनुसार सभी सरकारी अफसर और कर्मचारियों पर दफ्तर में जींस और टीशर्ट पहनने पर बैन लगा दिया गया है। डीसी के इस फरमान के अनुसार, दफ्तर में सभी अफसर और कर्मचारी फॉर्मल ड्रेस कोड में आएंगे।
डीसी द्वारा जारी किए गए फरमान में कहा गया है कि अक्सर देखा जाता है कि सरकारी कार्यलयों में कई कर्मचारी और अधिकारी जींस या टी-शर्ट पहन कर आ रहे है। सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों द्वारा आपनाए गई ये प्रथा अच्छी नहीं है। इसका आम जानता अच्छी प्रभाव नहीं पड़ता है। इसलिए सलाह दी जाती है कि सभी अधिकारी और कर्मचारी सरकारी दफतर में फॉर्मल ड्रेस पहनकर ही आए।
[metaslider id=1461]
[metaslider id=25498]