Sunday, 12 July 2026
Jalandhar
जालंधर में दिनदहाड़े लूट की वारदात : बाबा बनकर आए बदमाशों ने महिला के गहने लूटे
जालंधर : जालंधर में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज लूट की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। गुलाब देवी अस्पताल रोड स्थित रोज पार्क गुरुद्वारा साहिब के पास सब्जी खरीद रही महिला को बाबा का भेष धारण कर लाल रंग की ऑल्टो कार में आए तीन बदमाशों ने निशाना बनाया।
आरोपियों ने पहले पता पूछने और फिर महिला के गहनों की तारीफ कर उसे बातों में उलझाया। इसी दौरान एक बदमाश ने महिला के कान के सोने के टॉप्स झपट लिए। महिला ने विरोध करते हुए अपने गहने बचाने की कोशिश की और चलती कार से लटक गई, लेकिन बदमाश कार को तेज रफ्तार से भगाते रहे।
महिला करीब 100 मीटर तक कार के साथ घसीटती चली गई और बाद में सड़क पर गिर गई, जिससे उसके चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार होते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।