Friday, 19 September 2025
Punjab
घोर कलयुग : बेटे ने अपने जन्मदिन पर पिता की बेरहमी से की हत्या
पंजाब : पंजाब के लुधियाना के फतेहगढ़ साहिब में बड़ी घटना की खबर है। जानकारी अनुसार फतेहगढ़ साहिब के गांव पत्तों में बेटे ने पिता की हत्या कर दी। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। दो दिन पहले आरोपी का जन्मदिन था, उसने अपने पिता से 5 हजार रुपये मांगे। पिता ने उसे एक हजार रुपये दे दिए। इस बात से वह गुस्से में आ गया और बेटे ने पिता का कपड़े काटने वाली कैंची से कत्ल कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ उसकी मां के बयान पर किस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान परमजीत सिंह के तौर पर हुई है। वहीं आरोपी वरिंदर प्रीत सिंह है। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।