ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 19 September 2022

जालंधर के गांधी कैंप में खतरनाक Pitbull डॉग ने नौ वर्षीय बच्ची को नोचा

Dangerous Pitbull dog bites nine-year-old girl at Gandhi Camp in Jalandhar
Dangerous Pitbull dog bites nine-year-old girl at Gandhi Camp in Jalandhar
[metaslider id=11116] [metaslider id=24944] जालंधर : खबर है कि जालंधर के गांधी कैंप में नौ वर्षीय जाह्नवी को रविवार देर शाम खतरनाक Pitbull डॉग ने बुरी तरह नोच डाला , लड़की उस समय घर से दुकान पर सामान लेने गई थी। इससे बच्ची के शरीर पर जख्म हो गए। जब डॉग ने उस पर हमला किया तो घायल बच्ची बुरी तरह से डर गई और रो-रोकर लोगों से बचाने की गुहार लगाती रही। वहीँ इस दौरान वहां आई एक महिला ने बहादुरी दिखाते हुए बड़ी मुश्किल से बच्ची को कुत्ते से छुड़वाया। इसके बाद घायल बच्ची को सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसका इलाज किया। [metaslider id=25498] वहीँ गांधी कैंप निवासी राज कुमार उर्फ बोबी ने बताया कि उनकी गली में किसी ने पिटबुल कुत्ता पाल रखा है, जो कि पहले भी कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है। कुत्ते के मालिक से इस बारे में कई बार कहा जा चुका है, लेकिन कोई असर नहीं हो रहा है। वहीँ जाह्नवी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी दुकान पर सामान लेने गई थी। उसके लौटते वक्त कुत्ते ने उसे बुरी तरह से काट लिया है। इस सबंध में पीडि़त परिवार ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है जो भी बनती कार्यवाही होगी वो की जाएगी। बताया जा रहा है कि कुत्ते के काटने के बाद जब बच्ची के पारिवारिक सदस्यों ने इस संबंधी कुत्ते के मालिक से बात की तो उसने कहा कि घबराने की बात नहीं कुत्ते को टीके लगे हुए हैं। वहीँ आरोप था कि पिटबुल का मालिक ने उनकी एक न सुनी और अस्पताल ले जाने के बजाय घर का दरवाजा बंद कर अंदर चला गया। [metaslider id=1461]