ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 01 May 2024

दलवीर सिंह गोल्डी आम आदमी पार्टी में शामिल

Dalveer Singh Goldy joins Aam Aadmi Party
Dalveer Singh Goldy joins Aam Aadmi Party

पंजाब : कांग्रेस पार्टी को पंजाब में झटका लगा , धूरी से पूर्व विधायक दलवीर सिंह गोल्डी खंगूड़ा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। CM भगवंत मान ने खुद गोल्डी को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी परिवार में एक बेहद युवा, उत्साही और मेहनती नेता शामिल हुआ है।

CM मान ने कहा अरविंद केजरीवाल ने जब आम आदमी पार्टी बनाई तो उन्होंने कहा कि दूसरी पार्टियों में अच्छे लोग हैं, जिनकी या तो बात नहीं सुनी जाती या फिर उन्हें नजरअंदाज कर दिया जाता है, ऐसे नेता भी उनकी पार्टी में आकर देश या पंजाब के लिए अपने सपने पूरे कर सकते हैं। मान ने कहा कि दलवीर गोल्डी स्टूडेंट राजनीति से उठकर कांग्रेस में बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की, लेकिन इसके बावजूद उन्हें दरकिनार कर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह दलवीर गोल्डी को छोटे भाई के रूप में अपने परिवार में शामिल कर रहे हैं।