ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 20 September 2022

दलेर मेहंदी अपने भाई मीका सिंह के साथ गोल्डन टेंपल में हुए नतमस्तक

Daler Mehndi with his brother Mika Singh at the Golden Temple
Daler Mehndi with his brother Mika Singh at the Golden Temple
[metaslider id=11116] [metaslider id=24944] अमृतसर : मशहूर पॉप सिंगर दलेर मेहंदी अपने भाई मीका सिंह के साथ गोल्डन टेंपल में हुए नतमस्तक। 19 साल पुराने कबूतर-बाजी केस में हाई कोर्ट से राहत मिलने के बाद दलेर मेहंदी अपने भाई मीका सिंह के साथ सोमवार रात गोल्डन टेंपल में नतमस्तक हुए। [metaslider id=25498] वहीँ गुरु का शुक्राना करने पहुंचे दलेर महंदी ने कहा कि जिस पर श्री गुरु रामदास जी का हाथ हो, उसे कुछ नहीं हो सकता। जो भी गुरुओं ने किया, श्री गुरु रामदास जी की कृपा है। बता दे कि 15 सितंबर को ही दलेर मेहंदी को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। इसी साल जुलाई महीने में पटियाला सेशन कोर्ट ने उनकी सजा को बरकरार रखते हुए ह्यूमन ट्रैफिकिंग मामले में 2 सालों की सजा सुनाई थी। जिसके बाद उन्हें पटियाला जेल भेज दिया गया था। सजा के खिलाफ दलेर मेहंदी ने हाई कोर्ट में अपील दाखिल कर दी। जिसे हाईकोर्ट की ओर से एडमिट कर लिया गया। जहां हाई कोर्ट ने बेल देते हुए उनकी सजा पर रोक लगा दी। अब केस की सुनवाई हाई कोर्ट में चलती रहेगी। [metaslider id=1461]