ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 29 June 2022

मकसूदां सब्जी मंडी में फटा गैस सिलेंडर , धमाके से दुकान के दरवाजे, शीशे और पंखे तक टूटे

Cylinder exploded in Maqsood vegetable market, the doors of the shop, glass and fan were broken due to the explosion.
Cylinder exploded in Maqsood vegetable market, the doors of the shop, glass and fan were broken due to the explosion.
[metaslider id=11116] जालंधर : खबर मिली है कि जालंधर की मकसूदां सब्जी मंडी की एक दुकान के बेसमेंट में गैस सिलेंडर फट गया है। बता दे कि धमाका इतना जोरदार था कि दुकान की ऊपरी मंजिलों के शीशे, टाइलें औऱ पंखे तक टूट गए। मिली जानकारी अनुसार हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे लोगों ने तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल की पहचान गुलशन के रूप में बताई जा रही है। बता दे कि गनीमत ये रही कि जिस वक्त यह धमाका हुआ, उस वक्त मंडी में ख़रीदारी करने के लिए आने वाले लोगों की भीड़ नहीं थी। नहीं तो जिस तरह से दुकान के शीशे दूर-दूर तक गए, उनसे कई लोग घायल होते और मंडी में भगदड़ भी मच जाती। उससे ज्यादा नुकसान हो सकता था। [metaslider id=1461] वहीँ लोगों ने बताया कि सब्जी मंडी की जिस दुकान की बेसमेंट में धमाका हुआ, वहां एलपीजी गैस सिलेंडर रखे हुए थे। वहीँ जब सुबह-सुबह गुलशन बेसमेंट में गया और उसने वहां पर बीड़ी सुलगाने के लिए जैसे ही माचिस की तीली जलाई धमाका हो गया। आशंका है कि जो सिलेंडर फटा है, उससे गैस लीक हो रही थी। [metaslider id=711]