ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 22 May 2022

पंजाब के संगरूर में ड्रग्स के खिलाफ निकली साइकिल रैली , CM भगवंत मान हुए शामिल

Cycle rally against drugs in Punjab's Sangrur, CM Bhagwant Mann attended
Cycle rally against drugs in Punjab's Sangrur, CM Bhagwant Mann attended
[metaslider id=9199] संगरूर : आपको बता दे कि पंजाब के CM भगवंत मान के गृह जिले संगरूर में रविवार को ड्रग्स के खिलाफ साइकिल रैली निकाली गई। वहीँ इस मौके सीएम भगवंत मान भी पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि मैं ड्रग्स में फंसे युवाओं का कसूर नहीं मानता। वहीँ मान ने कहा इन युवाओं को बेरोजगारी का माहौल ही ऐसा मिल गया। ये डिग्रियां लेकर घर लौट आते थे। फ्रस्टेशन हो गई। इससे कोई नशा करने लगा तो कोई विदेश चला गया। उन्होंने कहा खाली मन शैतान का घर होता है। इस मौके उन्होंने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके उनके साथ वित्त मंत्री हरपाल चीमा, संगरूर की विधायक नरिंदर कौर भराज भी मौजूद रहे। वहीँ CM मान ने कहा अगर इन्हे काम पर लगा दें, डिग्री के मुताबिक वह अफसर बन जाएं तो यहां नशे के लिए जगह नहीं बचेगी। पंजाब की धरती इतनी उपजाऊ है कि यहां जो मर्जी बीज बीज दो लेकिन नफरत के लिए यहां कोई जगह नहीं है। [metaslider id=1461]