Monday, 25 September 2023
Punjab
पंजाब में व्यक्ति से 1.15 लाख रुपये की साइबर ठगी , ठगी का नया तरीका आया सामने
गुरदासपुर : खबर है कि गुरदासपुर में एक व्यक्ति से 1.15 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई है। पीड़ित ने पता चलने पर तुरंत बैंक के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दी। इससे उसके 95 हजार रुपए तो वापस आ गए। फिर भी ठग उनसे 20 हजार रुपए की ठगने करने में कामयाब रहे। आपको बता दे ठग द्वारा नामी कंपनियों की वेबसाइट बना कर उस पर अपने नंबर दे दिए गए हैं। जब जरूरत पड़ने पर इन नंबरों पर कोई व्यक्ति संपर्क करता है तो साइबर ठगों के जाल में फंस जाता है।
गुरदासपुर निवासी सतिन्दरपाल सिंह बेदी ने बताया कि उनकी माता के कूरियर के जरिए विदेश जाने संबंधित जरूरी कागजात आने थे। संबंधित विभाग ने बताया कि एक सप्ताह में यह कागज अमृतसर की कूरियर कंपनी के जरिए आएंगे।
काफी दिन बीत जाने के बावजूद जब कागज नहीं आये। उन्होंने कूरियर कंपनी की वेबसाइट से गूगल के जरिए सर्च करके अमृतसर ब्रांच से संबंधित व्यक्ति का नाम लिया। फोन किया तो सुनने वाले ने उन्हें एक और नंबर दे दिया।
बेदी ने जब उक्त नंबर पर फोन किया तो उसे भरोसा दिलाया कि शाम तक उसे कूरियर मिल जाएगा। इसके साथ ही उसे एक कोड नंबर दिया गया। फोन से ही कोड डायल करने के लिए कहा गया। शायद यह कोड डायल करते ही उसका फोन हैक कर लिया। फोन रखते ही उसे पता लगा कि उसके नंबर से अटैच उसके दो विभिन्न बैंक खातों में से 95 हजार व 19 हजार 999 रुपए यानी कुल एक लाख 15 हजार रुपए निकाल लिए गए हैं।
ठगी की जानकारी होते ही तुरंत बैंक के टोल फ्री नंबर पर शिकायत करने पर उनके 95 हजार रुपए तो वापस खाते में ट्रांसफर हो गए। फिर भी 19 हजार 999 रुपए की ठगी उनके साथ हो गई। उसने पुलिस की साइबर सैल में शिकायत कर दी है ।
[metaslider id=25498]