ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 19 January 2023

पुलिस स्टेशन में साइबर क्राइम हेल्प डेस्क यूनिट की हुई शुरूआत

Cyber crime help desk unit started in police station
Cyber crime help desk unit started in police station
[metaslider id=24944] लुधियाना : पुलिस ने साइबर क्राइम की ठगी से बचने के लिए अहम कदम उठाया है। लुधियाना के सराभा नगर स्थित पुलिस स्टेशन में साइबर क्राइम हेल्प डेस्क यूनिट की शुरूआत की गई है जिसको लेकर पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने उद्घाटन किया है और कहा कि लोग साइबर ठगी से बचने के लिए इस हेल्पडेस्क का सहारा ले सकते हैं। इस दौरान पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने यह भी कहा कि लोग इस हेल्प डेस्क के जरिए 24 घंटे यहां पर अपनी समस्याओं को लेकर आ सकते हैं ताकि उसका समाधान हो सके। इसके अलावा उन्होंने लोगों को अपील की है कि कोई भी बैंक या विशेष व्यक्ति की फोन पर कॉल आए और आपकी डिटेल मांगे तो उसे शेयर न किया जाए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि यू.पी.आई. पेमेंट से भी लोग ठगी का शिकार होते हैं जिसको लेकर इस यूनिट में लोगों को सहायता दी जाएगी। [metaslider id=25498]