Sunday, 04 April 2021
Punjab
सनकी बुजुर्ग ने घर को बनाया कब्रिस्तान, माता-पिता व बहन काे आंगन में दफनाया
[metaslider id="711"]
अबोहर : पंजाब के अबोहर में हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां वर्षों से अकेले रह रहे 65 साल के बुजुर्ग रविंद्र भाटिया के कारनामे देख लोगों के की आंखें फटी की फटी रह गई हैं। बंद पड़े आश्रम में रहते भाटिया के घर से एक नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। अजीबोगरीब बातें करने वाले भाटिया ने मां की मौत होने पर उन्हें आंगन में ही दफन कर दिया था। फिर पिता की मौत हुई तो मां का कंकाल निकाल वहीं उन्हें दफन कर दिया। बाद में बहन को भी वहीं दफन कर दिया और पिता की अस्थियां निकाल घर में रख ली।
[metaslider id="9199"]
मां की खोपड़ी तो बाकायदा रसोई में रखी मिली है। खास बात यह है कि पड़ोसियों और रिश्तेदारों को उसकी इस हरकत की भनक तक नहीं लगी। यहां की सिद्धू नगरी गली नंबर-4 में शुक्रवार दोपहर आग लगने के बाद यह खुलासा हुआ।
बताया जा रहा है कि रविंद्र भाटिया पिछले कई वर्षों से खस्ताहाल आश्रम में रहते हैं। उसने माता-पिता और बहन की मौत का पड़ाेसियाें को पता नहीं चलने दिया। लाेगाें के पूछने पर वह कह देता था कि वे बहुत दूर चले गए हैं। रिश्तेदार भी आकर गए लेकिन किसी को कुछ भी पता नहीं चला।
[metaslider id="5345"]
source link