ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 26 November 2022

श्रद्धा हत्याकांड मामले में अदालत ने आफताब को भेजा 13 दिन की न्यायिक हिरासत में

Court sent Aftab to judicial custody for 13 days in Shraddha murder case
Court sent Aftab to judicial custody for 13 days in Shraddha murder case
[metaslider id=24944] नई दिल्ली : लिव इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की हत्या के आरोपित आफताब को साकेत कोर्ट ने 13 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है। अब उसे तिहाड़ जेल में रखा जाएगा। वहीँ इससे पहले शनिवार को दोपहर बाद पुलिस ने आफताब को दक्षिण दिल्ली स्थित साकेत कोर्ट में पेश किया, सुनवाई के दौरान कोर्ट ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। बता दे कि आफताब को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये साकेत कोर्ट में पेश किया गया । आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट अधूरा है तो उसका नार्को टेस्ट भी होना है, ऐसे में दिल्ली पुलिस ने रिमांड बढ़ाने की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने नामंजूर कर दिया। [metaslider id=25498]