ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 08 February 2022

अदालत ने सीएम चन्नी के भांजे हनी का ईडी रिमांड तीन दिन और बढ़ाया

Court extends ED remand of CM Channi's nephew Honey for three more days
Court extends ED remand of CM Channi's nephew Honey for three more days
[metaslider id=9199] जालंधर : बड़ी जानकारी मिली है कि अदालत ने सीएम चन्नी के भांजे हनी का ईडी रिमांड तीन दिन और बढ़ा दिया है। बता दे कि ईडी की टीम ने अवैध खनन से हुई करोड़ों की कमाई के मामले में गिरफ्तार किए गए सीएम चन्नी के भांजे भूपेंद्र सिंह उर्फ हनी को जालंधर की अदालत में फिर पेश किया। इससे पहले चार फरवरी को मामले की सुनवाई के बाद अदालत ने उसे 8 फरवरी तक ईडी को रिमांड पर सौंप दिया था। वहीँ आज उसकी रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद उसे दोबारा अदालत में प्रस्तु किया गया। वहीँ दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने हनी की रिमांड को तीन दिन और बढ़ा दिया है। मिली जानकारी अनुसार अदालत में ईडी ने दावा किया कि भूपेंद्र सिंह हनी ने पूछताछ में माना है कि अवैध खनन मामले में अधिकारियों के स्थानांतरण करवाकर करोड़ों रुपये की वसूली की है। [metaslider id=711]