ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 06 February 2021

किसान आंदोलन : देशव्यापी चक्काजाम, अधिकांश राज्यों में रही शांति, राकेश टिकैत ने फिर भरी हुंकार

किसान आंदोलन : देशव्यापी चक्काजाम, अधिकांश राज्यों में रही शांति, राकेश टिकैत ने फिर भरी हुंकार
[metaslider id="711"] नई दिल्ली ( सनी ):कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों के आह्वान पर शनिवार दोपहर 12 से तीन बजे तक देशव्यापी चक्काजाम शांति से निपट गया। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र में आंदोलन का ज्यादा असर देखा गया। दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड व यूपी को चक्काजाम से पहले ही मुक्त रखा गया था। आंदोलन के बाद किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, केंद्र सरकार के पास कृषि कानून वापस लेने के लिए दो अक्तूबर तक का वक्त है। इसके बाद हम आगे की योजना बनाएंगे। 

[metaslider id="9199"]

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि हम दबाव में सरकार के साथ चर्चा नहीं करेंगे, कंडीशनल बातचीत होगी। उन्होंने एक बार फिर कहा कि केवल तीनों कानून की वापसी के बाद ही हम अपने घर जाएंगे। टिकैत ने कहा कि जब तक तीनों कानून की वापसी और एमएसपी को कानूनी दर्जा नहीं मिलता तब तक हम नहीं जाने वाले हैं।   source link