ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 22 December 2024

जालंधर में Mayor को लेकर फंस सकता है पेंच , किसी पार्टी को नहीं मिला बहुमत

जालंधर में Mayor को लेकर फंस सकता है पेंच , किसी पार्टी को नहीं मिला बहुमत

जालंधर : जालंधर में नगर निगम चुनावों को लेकर जो रिजल्ट सामने आया हैं उसने सभी को चौंका दिया है। क्योंकि एक तरफ जहां जालंधर में 'आप' को बहुमत साबित नहीं हुआ है, वहीं कांग्रेस व भाजपा कुछ सीटों पर ही सिमट कर रह गई है, जिसे देखते अब शहर में मेयर को लेकर पेंच फंसने की संभावना ज्यादा बढ़ गई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार सत्ताधारी आम आदमी पार्टी सिर्फ 38 सीटों पर सिमट गई है, वहीं कांग्रेस 25 तो भारतीय जनता पार्टी 19 सीट जीती है। इस तरह से 38 सीटें मिलने के बाद आम आदमी पार्टी अब मेयर बनाने के तिकड़म लगाने में जुट गई हैं। वहीं बात करें अन्य उम्मीदवारों की, जिनमें बसपा (क) का 1 व आज़ाद 2 उम्मीदवार शामिल हैं। अगर 'आप' उक्त उम्मीदवारों को पार्टी में शामिल कर भी लेती है तो भी मेयर बनाने में पार्टी असफल रहेगी। वहीं दूसरी तरफ अगर कांग्रेस व भाजपा एक साथ मिल जाते हैं तो आसानी से मेयर बनाया जा सकता है, लेकिन ऐसा होना संभव नहीं माना जा रहा। अतः अब आम आदमी पार्टी पार्टी अपना मेयर बनाने के लिए क्या क्या जुगाड़ लगाती है, यह आने वाले समय में पता चल पायेगा।