ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 20 December 2022

चीन में कोरोना मचा रहा कहर, स्कूल हुए बंद , अस्पतालों में बेड और दवाओं की कमी, सैकड़ों लोग तोड़ रहे दम

Corona wreaks havoc in China, schools closed, lack of beds and medicines in hospitals, hundreds of people dying
Corona wreaks havoc in China, schools closed, lack of beds and medicines in hospitals, hundreds of people dying
[metaslider id=24944] World News : बड़ी खबर है कि चीन में एक बार फिर से कोरोना ने कहर ढाना शुरू कर दिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार अस्पतालों में मरीजों की संख्या में 85 से 95 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। हालात ये है कि अस्पतालों में बेड की कमी हो गई है। डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ की भी कमी हो गई है। वहीँ दवा और ऑक्सीजन का संकट भी गहराने लगा है। बताया जा रहा है वहां हर रोज सैकड़ों लोग दम तोड़ रहे हैं। इतनी मौतें हो चुकी हैं कि अस्पतालों में अब लाश रखने की जगह भी नहीं बची है। इसके अलावा कब्रिस्तानों में अंतिम संस्कार के लिए लंबी-लंबी कतारें लग रहीं हैं। वहीँ विशेषज्ञों का दावा है कि अगले दो से तीन महीने के अंदर चीन के 80 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हो सकते हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते चीन की सड़कों पर सन्नाटा पसर गया है। इसके पहले चीन की सरकार ने कोरोना के रोकथाम के लिए लॉकडाउन भी लगाया था। कोरोना जांच केंद्रों पर लोगों की लंबी-लंबी लाइनें लग रहीं हैं। चीन के कई शहरों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। व्यवसायिक क्षेत्र पर भी संक्रमण का असर देखने को मिल रहा है। [metaslider id=25498]