ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 03 July 2021

जालंधर में आज कोरोना वैक्सीन का मेगा कैंप , 140 सेंटर्स पर 50 हजार डोज लगाने का टारगेट

22 thousand doses of Kovishield vaccine reached Jalandhar, know where the vaccine will be taken in the city today
22 thousand doses of Kovishield vaccine reached Jalandhar, know where the vaccine will be taken in the city today
[metaslider id="711"] जालंधर : आज शहर में करीब 140 सेंटर्स पर कोरोना वैक्सीन ड्राइव के तहत 50 हजार लोगों को कोविशील्ड लगाने का टारगेट तय किया गया है। इसलिए जिले में मेगा कैंप लगाए जा रहे हैं। यहां 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को डोज लगाई जाएगी। सेहत विभाग ने शहरवासियों से अपील की है कि जिन लोगों को वैक्सीन की पहली डोज नहीं लगी, वे अपने एरिया में बने सरकारी सेंटर और किसी भी प्राइवेट सेंटर में कोविशील्ड लगवा सकते हैं। वैक्सीन लगवाने के लिए लाभपात्री को सिर्फ अपना आधार कार्ड लाना होगा। इसके अलावा जिन लोगों ने विदेश जाना है, उन्हें अपना पासपोर्ट लेकर जाना होगा। वहीं, जिला टीकाकरण अफसर डॉ. राकेश कुमार चोपड़ा का कहना है कि शुक्रवार को जिले में कोविशील्ड वैक्सीन की 60 हजार डोज मिली है, जिसे शनिवार को लगाया जाएगा। इसके अलावा जिले में कोवैक्सीन की भी डोज लगती रहेगी। [metaslider id="1461"] जिला प्रशासनिक कैंपस में शुक्रवार को डीसी घनश्याम थोरी, सेहत विभाग के अधिकारियों और अन्य अफसरों में मीटिंग हुई। वैक्सीनेशन के लिए 140 सेंटर्स चुने गए हैं, जहां कोविशील्ड की डोज लगाने के लिए 250 एक्सपर्ट तैनात रहेंगे, जिनकी माॅनिटरिंग 26 डाॅक्टर करेंगे। शनिवार को सबसे अधिक कैंप जिले के राधा स्वामी सत्संग घर में ही लगाए जा रहे हैं। सेहत विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार राधा स्वामी सत्संग घर में करीब 20 हजार डोज भेजी गई है। इसके अलावा शहर के सात प्राइवेट अस्पतालों में भी सेहत विभाग की तरफ से फ्री कोविशील्ड की वैक्सीन भेजी गई है। शनिवार को लोग टैगोर अस्पताल, पिम्स, सेक्रेड हार्ट, घई अस्पताल, एम्स संजीवनी, रयान, एनएचएस, रतन अस्पताल, न्यू रूबी हॉस्पिटल और जीटीबी अस्पताल में कोविशील्ड की मुफ्त लगाई जाएगी। [metaslider id="9199"]     source link