ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 30 November 2021

पंजाब के होशियारपुर में कोरोना ब्लास्ट , सरकारी स्कूल का एक टीचर और 32 बच्चे हुए पॉजिटिव

Corona blast in Punjab's Hoshiarpur, a government school teacher and 32 children turned positive
Corona blast in Punjab's Hoshiarpur, a government school teacher and 32 children turned positive
[metaslider id=9199] होशियारपुर : बड़ी खबर मिली है कि पंजाब के होशियारपुर जिले में एक ही सरकारी स्कूल के 32 स्टूडेंट्स और एक टीचर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मिली जानकारी अनुसार पंजाब-हिमाचल सीमा पर बसे पलाहड़ गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले ये बच्चे अपने एक टीचर के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं, बताया जा रहा है कि ये टीचर हिमाचल प्रदेश के एक कस्बे से रोजाना स्कूल आता-जाता है। बता दे कि कुछ दिन पहले इस टीचर में कोरोना के लक्षण पाए गए थे। वहीँ इसके बाद जब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूल के छात्र-छात्राओं और स्टाफ के सैंपल लिए तो उनमें से 32 स्टूडेंट्स और एक अन्य टीचर कोरोना पॉजिटिव निकले। इसके अलावा वहीं टीचर और इन बच्चों के संपर्क में आने वाले लोगों के भी टेस्ट किए गए तो कुल संक्रमितों की संख्या 100 के पार पहुंच गई है। वहीँ मुकेरियां के एसडीएम नवनीत बल ने बताया कि पलाहड़ स्कूल को बंद करवा दिया गया है। कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है। [metaslider id=711]